एक अदृश्य व्यूह है, जो इंसान को नफरती बना रहा है. शायद "अंधेरा कायम रहे" बोलने वाला तमराज किलविश इसके लिए जिम्मेदार है. वो नहीं चाहता की सबकुछ ठीक रहे. वो लड़ाई चाहता है, नफरत चाहता है और उसने बहुत से लोगों को अपने मकसद के लिए चुन रखा है. कोई हथियार बनाए जा रहा है, कोई उन हथियारों से हत्याएं किए जा रहा है. कुछ हैं जो इन्हें हवा दिए जा रहे हैं. कुल मिलाकर किलविश शांति नहीं चाहता है. शांति में वो बेचैन हो जाता है.
एक दिन अंधेरे का राज होगा.
मैं शांति चाहता हूं, और शांति के लिए किलविश का वध भी करना चाहता हूं. पर दिक्कत ये है, कि किलविश अदृश्य है. वो दिखता नहीं है. वो अपने चुने हुए लोगों के ठीक पीछे खड़ा रहता है. जो गलत कर रहे हैं, वो गुनहगार हैं नहीं, तो उन्हें खत्म नहीं किया जाना चाहिए. क्योंकि वो समझ नहीं पा रहे हैं, कि किलविश ने उन्हें अपना गुलाम बना रखा है.
उपाय क्या है?
एक चश्मे का इजाद होना चाहिए. शायद लेजर वाला या फिर ऐसे लेंस वाला, जिसके सहारे हम किलविश को देख लें, और फिर किलविश को कैद कर उसे दंड दे सकें.
फिलहाल?
अंधेरा कायम करने की कोशिश जारी है. अंधेरा फैल रहा है. किलविश और मजबूत हो रहा है.
हमें एक शक्तिमान की जरूरत है.

No comments:
Post a Comment